नगर निगम चुनाव में पार्षद बनने की दौड़ अब नामांकन के पड़ाव पर पहुंच गई है। जिला निर्वाचन विभाग ने 150 वार्डों के लिए नामांकन की पूरी व्यवस्था तय कर दी है। प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ तीन दिन मिलेंगे। 27, 29 और 31 अगस्त को पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण नामांकन नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने 150 वार्डों को 10-10 वार्ड के 15 समूहों में बांटकर प्रत्येक समूह के लिए अलग नामांकन केंद्र तय किया है। हर समूह के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 3 सितंबर को नाम वापसी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्न मिलने के बाद वार्ड वार मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। 150 वार्डों को 10-10 के 15 समूह में बांटा वार्ड 1 से 10: कार्यालय रीको रोड नं. 5, वीकेआई, सीकर रोड वार्ड 11 से 20: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नं. 370, वीकेआई एरिया, मुरलीपुरा वार्ड 21 से 30: उपायुक्त झोटवाड़ा जोन कार्यालय, खिरणी फाटक वार्ड 31 से 40: शहीद दिग्विजय सिंह सुमाल राउमावि खातीपुरा वार्ड 41 से 50: उपखंड कार्यालय, सांगानेर वार्ड 51 से 60: पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर वार्ड 61 से 70: कमरा नंबर 45, कलेक्ट्रेट, जयपुर वार्ड 71-80: उपायुक्त जगतपुरा जोन ऑफिस, नंदपुरी अंडरपास वार्ड 81-90: उपायुक्त मालवीय नगर जोन कार्यालय, लालकोठी वार्ड 91 से 100:- उपायुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन कार्यालय, टेक्नोलॉजी पार्क के पास, शास्त्री नगर वार्ड 101-110: एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद वार्ड 111-120: कार्यालय नगर निगम पार्ट -2 जलेबी चौक वार्ड 121-130: कमरा नंबर 26, कलेक्ट्रेट, जयपुर वार्ड 131-140: राज. महारानी बाउमावि, मीरा मार्ग, बनीपार्क वार्ड 141-150: उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक।