बंशीलाल रामनाथ अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटूंद में मंगलवार को प्रबल कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई। उपप्राचार्य रामेश्वर राव ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 21वीं सदी के कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने प्रबल की तीन श्रेणियों में शामिल 14 कौशलों का उल्लेख किया। उन्होंने गतिविधियों के जरिए वित्तीय साक्षरता और डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान दिया। व्याख्याता रूपाराम भटनागर ने स्व-जागरूकता, संप्रेषण और अंतवैयक्तिक संबंध कौशलों पर चर्चा की। व्याख्याता यशपाल शर्मा ने टीमवर्क, समालोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान पर सत्र लिया। विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।