कोटा नगर निगम में 100 वार्डों में से 97 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं, जबकि तीन वार्ड 11, वार्ड 44 और वार्ड 87 में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण अभी चुनावी नतीजा अटका हुआ है। 97 वार्डों में 55 बीजेपी, 38 कांग्रेस और 4 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। कोटा नगर निगम के नतीजों के बाद अब भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है। जिसके लिए भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी रवि वर्मा (अतिरिक्त कलेक्टर सीलिंग ) का कहना हैं कि वार्ड 11,44 और 87 की मशीन खुल नहीं रही है। निर्वाचन आयोग को लिखा है, वहां से जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों वार्डों की मशीनों को ट्रेजरी में रखवाया है। दो नगर निगम मर्ज करने का असर कोटा नगर निगम के मेयर का चुनाव स्थगित मतगणना की प्रक्रिया में कोटा नगर निगम के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी होने से जारी नहीं हो पाया है। परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में मेयर के चुनाव नियत तिथि में करवाना संभव नहीं है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोटा नगर निगम समेत सुकेत नगर पालिका में मेयर/चैयरमेन के चुनाव स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। राखी गौतम बोलीं- मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं वहीं तीनों वार्डों की मतगणना में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के बाद शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम तुरंत जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचीं। राखी गौतम ने मौके पर मौजूद कलेक्टर और एडीएम से बात कर मशीन को सील करवाया। गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में पूरी पारदर्शिता चाहती है। मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर मशीन को सील पैक किया गया और टेक्नीशियन के आने तक मशीन नहीं खोली जाएगी, यह आश्वासन दिया गया है। दरअसल, वार्ड 20 में भी ईवीएम मशीन खराब हो गई थी, लेकिन बाद में तकनीकी खराबी सही होने पर वार्ड 20 का परिणाम जारी हो गया है। वार्ड 20 से कांग्रेस के अशोक मेघवाल ने बीजेपी के दिनेश कुमार को 180 वोटों से हराया। अब केवल वार्ड 87 का रिजल्ट बाकी है। पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा ने कहा-हमने निर्वाचन आयोग को RO के माध्यम से रिपोर्ट भेजी हैं। आयोग के निर्देशों की अनुपालना में ही परिणाम घोषित करेंगे। चुनाव परिणाम के दौरान वार्ड 87, 11 और 44 में परिणाम अटक गया है। वार्ड 87 से बीजेपी की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस से लक्ष्मी आमने-सामने है। वार्ड 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी और भाजपा से सुमन नायक चुनावी मैदान में है, जबकि वार्ड 44 से कांग्रेस से अनूप कुमार अन्नू और भाजपा से प्रेम सिंह गौड़ का भाग्य मतपेटियों में बंद है। EVM में खराबी आ जाने के बाद मतगणना को रोक दिया गया। देखिए, किस वार्ड में कौन जीता-कौन हारा कोटा में कांग्रेस के अर्पित जैन बोले- युवाओं के लिए काम करेंगे कोटा में वार्ड 86 से कांग्रेस के अर्पित जैन जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज और डिप्टी मेयर रहे योगेंद्र खींची को 250 वोट से हराया। अर्पित जैन ने कहा- युवाओं के लिए काम करेंगे। बहुत बड़ी चुनौती के सामने चुनाव लड़े थे। युवाओं के जोश और ताकत से ये चुनाव लड़े हैं और युवाओं को आगे बढ़ाएंगे। कोटा में वार्ड 1 में भाजपा के ज्योतू प्रकाश ने कांग्रेस के शीतल प्रकाश को 142 वोटों से हराया। बीजेपी को कुल वोट 1086 मिले। जबकि दूसरे नंबर पर हे शीतल प्रकाश के खाते में आए 750 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी को 944 वोट मिले। वहीं वार्ड 56 में भाजपा की जीत हुई, भाजपा की सोमा अहलूवालिया को 2016 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की तारा को 402 वोट मिले। भाजपा ने कांग्रेस को 1614 वोटों से हराया। सोमा के पति पूर्व पार्षद रहे हैं। इस बार पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का टिकट काटकर प्राजंलि को दिया था कोटा नगर निगम में वार्ड नंबर 88 से भाजपा की मंजू देवी चुनाव जीतीं। यहां से कांग्रेस की प्राजंलि गौतम को हराया। कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट काट कर प्राजंलि दिया गया था। वार्ड 54 से भाजपा के राजवंशी चौथी बार बने पार्षद कोटा नगर निगम के वार्ड 54 से भाजपा के विवेक राजवंशी को 2226 वोटों से जीत मिली है। राजवंशी लगातार चौथी बार पार्षद बने हैं। राजवंशी को 3496, कांग्रेस के मनीष को 1290 वोट मिले। कोटा के वार्ड 91 से बीजेपी के गोपाल राम मंडा ने कांग्रेस के संजय यादव को 899 वोटों से हराया। मंडा पांचवीं बार चुनाव लड़े ओर जीते हैं। इस दौरान वार्ड 91 से निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे वोटिंग रूम में अंदर नहीं बुलाया गया। अंदर नहीं बुलाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने हंगामा कर दिया। कोटा नगर निगम के वार्ड 71 से निर्दलीय प्रत्याशी वंदना फौजदार ने जीत हासिल की है। वंदना को कुल 1264 वोट मिले। वंदना ने भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सेन को 160 वोट से मात दी है। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। अब देखिए, कुछ PHOTO'S…..