सिवाना | कस्बे के एक निजी स्कूल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। सचिव प्रेमसिंह राठौड़ ने कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा से प्रेरणा लेनी चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और सादगी हमारे जीवन के प्रेरणास्रोत नहीं बनेंगे, तब तक राष्ट्र के प्रति निष्ठा की भावना अधूरी रहेगी। कार्यक्रम में स्कूल में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह को सुधीर शर्मा, दिनेश पालसिंह, नंदकिशोर और मोरध्वजसिंह ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ अध्यापक गोविंदसिंह भायल ने किया।