पाली में रविवार देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया, जबकि तीन का इलाज पाली में जारी है। छोटा रूणेचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे जानकारी के अनुसार बाइक सवार उतवण गांव निवासी 25 साल का जीतू पुत्र बाबूलाल, पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नया गांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड घूमटी के पास स्थित छोटा रूणेचा धाम दर्शन करने जा रहे थे। जोधपुर रोड घूमटी के पास उनकी बाइक अचानक सामने आई स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। अमर को जोधपुर रेफर किया हादसे के बाद चारों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अमर को जोधपुर रेफर कर दिया गया। शेष तीन घायलों का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घायल तीनों बाइक सवार आपस में रिश्ते के भाई हैं।