पाली जेसीआई पाली डायनेमिक की महिला विंग की ओर से सुमेरपुर रोड स्थित फार्म हाउस में सावन उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के रंग में रंगते हुए विभिन्न मनोरंजक खेलों, डांस एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक प्रिया सांगनेरिया एवं मनीषा केडिया ने बताया कि आयोजन में विभिन्न गेम्स, डांस एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। महिला विंग अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक खुशबू दुबे ने बताया कि सावन क्वीन प्रतियोगिता में दीपिका पिट्टी को सावन क्वीन चुना गया। निर्णायक मंडल में रेणु बम्ब, पिंकी कोठारी एवं नमिता बुबकिया शामिल रहीं। बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार रुचि पारख तथा मोस्ट अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी का खिताब संगीता कंवर ने हासिल किया। हाउजी प्रतियोगिता में संगीता चोरड़िया प्रथम और दीपिका पिट्टी द्वितीय रहीं। एकल गेम में नीतू गुप्ता प्रथम व भारती अजमेरा द्वितीय तथा दूसरे गेम में चेतना जैन प्रथम वंदना चौधरी द्वितीय रहीं। कालिका यूनिट ने किया महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक कार्यक्रम के दौरान पाली शहर की कालिका यूनिट की टीम ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। टीम ने कालिका ऐप की उपयोगिता और महिलाओं को उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा संसाधनों का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का संदेश दिया। ‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत जवानों को भेजीं राखियां इस अवसर पर इंडिया पोस्ट की ‘राखी से रक्षा’ मुहिम के तहत महिलाओं ने सीमा पर तैनात सेना के जवानों के लिए राखियां भेजीं और अपने संदेश भी प्रेषित किए। महिलाओं ने देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार व्यक्त किया।