पाली में इंजीनियर्स डे सेलिब्रेशन वीक के तहत डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर फोरम की ओर से रविवार को लखोटिया तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान इंजीनियर्स और उनकी टीम ने लाखोटिया तालाब में सफाई की। आज सोमवार शाम को डिस्टिक्ट क्लब परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देश भर के फेमस कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कवि सम्मेलन में एंट्री फ्री रहेगी। फोरम के कुलदीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रीसेट फाउंडेशन, आर्य वीर दल, भारत विकास परिषद और पुलिस की एंटी रोमियो टीम के सहयोग से लखोटिया तालाब की सफाई की गई। अभियान में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और तालाब में जमा प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्र किया। इस दौरान लोगों से लखोटिया तालाब को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की गई। कई प्रतियोगिता में लिया हिस्सा इंजीनियर्स और उनके परिवारों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इंडोर गेम्स के तहत केरम, शतरंज, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, स्वीमिंग और पिकलबॉल प्रतियोगिताएं भी हुई। पेंटिंग प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। आज रात 8 बजे होगा कवि सम्मेलन फोरम के अध्यक्ष दिलीप परिहार ने बताया कि 14 सितंबर को रात 8 बजे डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर में कवि सम्मेलन होगा। आयुषी राखेचा के संचालन में प्रताप फौजदार, शशिकांत यादव, योगेंद्र शर्मा, सोनरूपा विशाल, मुन्ना बैटरी, अमन अक्षर, दुर्गेश दुबे और संजीव सजल अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।