पाली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर, गांधी मूर्ति सर्किल स्थित महात्मा गांधी और नगर निगम परिसर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जन प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी मूर्ति सर्किल पर निगम महापोर नमिता-विकास बुबकिया ने मौजूद सभी को लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महापौर ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की नगर निगम परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिलिंग नरेश बुनकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, उपमहापौर मेहबूब टी, नारायण कुमावत, मूलसिंह भाटी, राकेश भाटी, प्रदीप हिंगड़, रामकिशोर साबू,तिलोक चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती मनाई इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा एवं प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य एवं अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील रामावत, राजू सोलंकी, धर्मेंद्र गोयल, राहुल घावरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।