पाली नगर निगम में मेयर प्रत्याशी के नामांकन के बाद पाली विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी पर हमला हुआ। विधायक ने इस हमले को लेकर कहा- कुछ लोग दादागिरी करके राजनीति करना चाहते हैं, यह संभव नहीं है। मेरे भाई का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर से आए पर्यवेक्षक ताराचंद सैनी ने सिंबल जमा करवाया। सोहनलाल पारख को कांग्रेस ने वार्ड 33 से टिकट दिया था, लेकिन वह चुनाव हार गया। प्रदीप हिंगड़ की पत्नी को सिंबल नहीं मिलने से नाराज होकर भाई के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक भाटी ने कहा कि हम आखिरी समय तक प्रयास में जुटे रहे कि राजबाला के पक्ष में सिंबल जमा हो जाए। 2:30 बजे सिंबल पेश करना था, पर्यवेक्षक ने पहले ही कर दिया पेश विधायक भाटी ने कहा- जयपुर से आए पर्यवेक्षक से पार्टी हाईकमान ने कहा था कि ढाई बजे के बाद सिंबल पेश कर देना। लेकिन पर्यवेक्षक ने इससे पहले ही नाम भरकर सिंबल पेश कर दिया। बारसा रिसोर्ट में दूसरा सिंबल पड़ा था। आरोप है कि उसकी थैली इन लोगों ने छीन ली और मारपीट की। सुमित्रा जैन पर भी हमले का प्रयास विधायक भाटी ने आरोप लगाया कि तीन बार सुमित्रा जैन पर भी हमले का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पाली भगवान महावीर की नगरी है और यहां इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। विधायक ने कहा कि उनके भाई को क्यों पीटा गया, जबकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो कांग्रेस पर्यवेक्षक के साथ निगम गए थे। सिंबल जारी करने वाले वह नहीं हैं। FIR दर्ज करवाने के लिए साढ़े तीन घंटे बैठाए रखा पाली विधायक ने आरोप लगाया कि मारपीट में उनके भाई घायल हुए थे। FIR दर्ज करवाने के लिए उन्हें साढ़े तीन घंटे थाने में बैठाए रखा गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की यह स्थिति है कि किसके कहने पर FIR दर्ज करने में इतना समय लगाया गया। विधायक भाटी ने कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग उनके राजनीति में होने से भी दुखी हैं और कहते हैं कि क्यों बर्बाद हो रहे हो। जिलाध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने विधायक के भाई से मारपीट की, उनके खिलाफ पार्टी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निर्दलीय मैदान में खड़े कांग्रेसियों को मनाकर फॉर्म विड्रॉल करवाए जाएंगे। ये खबर भी पढ़ें… विधायक के भाई मारपीट मामले में FIR दर्ज:कांग्रेस प्रत्याशी का सिंबल जमा कर लौट रहे थे, 20 हजार रुपए और दस्तावेज लूटे पाली नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का सिंबल जमा करवाकर लौट रहे पाली विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी को बीच रास्ते रोककर कुछ लोग मारपीट कर 20 हजार रुपए और आवश्यक दस्तावेज लूटकर ले गए। पूरी खबर पढ़िए…