पाली नगर निगम में कांग्रेस का 17 साल बाद बोर्ड बनाने जा रही है। 65 वार्डों में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। बोर्ड बनाने के लिए 33 सीटों की आवश्यकता है। ऐसे में कांग्रेस के बोर्ड बनने के चांस ज्यादा हैं। महापौर के लिए महिला सीट आरक्षित है। कांग्रेस की ओर से महापौर की दौड़ में राजबाला प्रदीप हिंगड़, सुमित्रा जैन और अनामिका सोलंकी को दावेदार माना जा रहा है। वहीं किसी तरह जोड़-तोड़ बैठा कर भाजपा बोर्ड बनाने का दावा करती है तो समीकरण कुछ और हो सकते हैं। भाजपा को 12 निर्दलीयों का साथ चाहिए। नगर निगम के 65 वार्डों के 1,81,660 मतदाताओं में से 1 लाख 28 हजार 886 ने मतदान किया। BJP को 45,911, कांग्रेस को 43,660, निर्दलीयों को 37,910, नोटा को 1294, RLP को 50, BAP 32, AAP 29 वोट मिले। चुनाव में भाजपा का वोट परसेंट बढ़ा लेकिन, स्पष्ट बहुमत नहीं आ पाया। वहीं निर्दलीयों की भी इस वोट प्रतिशत में बड़ी हिस्सेदारी है। किस पार्टी को कितना प्रतिशत वोट मिले राजबाला हिंगड़ के नाम की चर्चा वार्ड 38 से कांग्रेस प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ ने भाजपा की नयनश्री जैन को 949 वोट के भारी अंतर से हराया। राजबाला पूर्व सभापति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप हिंगड़ की पत्नी हैं। महापौर पद के लिए महिला सीट रिजर्व होने के चलते हिंगड़ ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था। महापौर बनने की रेस में राजबाला भी प्रबल चेहरा बताई जा रही है। कांग्रेस विधायक, जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा के करीबी हैं और जयपुर तक पार्टी में अच्छी लॉबिंग है। बाहरी का टैग लगा, फिर सबको मनाया वार्ड 34 से कांग्रेस की सुमित्रा जैन ने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे अभिषेक चौपड़ा को 291 वोट से हराया। उन पर बाहरी वार्ड प्रत्याशी का टैग लगाया गया लेकिन उन्होंने आखिरकार सभी को मनाकर समीकरण अपने पक्ष में किए। नतीजा वे 291 वोट से जीत गई। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तरीय कार्यकारणी में भी वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रही। वे भी महापौर बनने की रेस में हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के वार्ड में जीतीं वार्ड 39 अनामिका सोलंकी ने कड़ी टक्कर में भाजपा के पीयूष शर्मा को 12 वोट से हराया। यह जीत बहुत मायने रखती है। क्योंकि भाजपा समर्पित इस वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी भी रहते है। अनामिका को भी महापौर बनने की दौड़ में प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पेश से एडवोकेट अनामिका कांग्रेस शहर अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के करीबियों में माना जाता है। 53 साल से दो बार भाजपा, दो बार कांग्रेस का पाली में ट्रेंड पाली नगर निकाय की बात करे तो पिछले करीब 53 साल से यह ट्रेंड चला आ रहा है। जिसमें लगातार दो बार कांग्रेस और दो बार भाजपा जीतकर निगम में बोर्ड बनाती है। इस बार कांग्रेस बोर्ड बनाने जा रही है। इससे पहले भाजपा से महेंद्र बोहरा और रेखा-राकेश भाटी का बीजेपी से दो कार्यकाल रहे। पढ़ें निकाय चुनाव की ये खबर पाली में 29 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा को 21 वार्ड:15 पर निर्दलीयों का कब्जा; यही तय करेंगे किसका बनेगा बोर्ड पाली नगर निगम की काउंटिंग पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस को 29 वार्ड, भाजपा को 21 और निर्दलीय को 15 सीटें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…