पाली नगर निगम में महापौर और उप महापौर के बाद अब प्रतिपक्ष नेता की कुर्सी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पार्षद राकेश भाटी ने 30 पार्षदों के समर्थन के लेटर के साथ नगर निगम प्रतिपक्ष नेता पद के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने आवेदन जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और डीएलबी डायरेक्टर को भेजा है। 30 पार्षदों के हस्ताक्षर वाला लेटर भेजा राकेश भाटी ने प्रतिपक्ष नेता पद के लिए 30 पार्षदों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र आवेदन के साथ भेजा है। भाटी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बहुमत है, इसलिए उन्होंने प्रतिपक्ष नेता पद के लिए दावेदारी पेश की है। हिंगड़ गुट से जुड़े हैं भाटी जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय महापौर के लिए मैदान में उतरीं राजबाला हिंगड़ के गुट से जुड़े राकेश भाटी ने यह दावेदारी पेश की है। इसी गुट के मेहबूब टी उप महापौर बने हैं। अब राकेश भाटी ने प्रतिपक्ष नेता पद के लिए 30 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। कांग्रेस ने अभी नहीं दिया पत्र वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा का कहना है कि पार्टी की ओर से अभी तक नगर निगम प्रतिपक्ष नेता के लिए आयुक्त को कोई पत्र नहीं दिया गया है। प्रतिपक्ष नेता पद को लेकर राकेश भाटी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बहुमत है। इसी आधार पर उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है।