पाली नगर निगम की काउंटिंग पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस को 29 वार्ड, भाजपा को 21 और निर्दलीय को 15 सीटें मिली हैं। अब निर्दलीय ही तय करेंगे कि पाली में किसका बोर्ड बनेगा। वहीं सोजत रोड, रानी खुर्द, बाली, फालना, तखतगढ़, सुमेरपुर, सादड़ी और सोजत सिटी नगर पालिका में भाजपा बढ़त में है। मारवाड़ में दोनों पार्टियो को 12–12 सीटे मिली है। एक सीट पर निर्दलीय जीता। ऐसे में जिसके पक्ष में निर्दलीय जाएगा वो पार्टी मारवाड़ जक्शन नगर पालिका में अपना बोर्ड बनाएंगी। जिले भर से इस बार 751 प्रत्याशी मैदान में हैं। बता दें कि पाली नगर निगम से 244 प्रत्याशी है। भाजपा के 64, कांग्रेस के 59 प्रत्याशी, 118 निर्दलीय और 3 आरएलपी, आप और बाप पार्टी के प्रत्याशी मैदान में थे। पाली नगर निगम का रिजल्ट… पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी… राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला राजस्थान की 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं का रिजल्ट आज:35 हजार उम्मीदवारों का फैसला होगा; नतीजों के बाद सभापति-अध्यक्षों के लिए होगी जोर आजमाइश