पाली में मां से मिलने गए बेटे को उसके ही भाई और भाभी ने बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल जिले के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती है। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है। बीमार मां से मिलने पहुंचा था जानकारी के अनुसार, पाली शहर के चामुंडा नगर निवासी 45 साल का प्रतापराम पुत्र भंवरलाल सोमवार को हरीपुर में अपने अपने भाई के यहां रह रही बीमार मां से मिलने के लिए गया। घायल का आरोप है कि वहां उसके भाई ने मां से मिलाने से मना कर दिया और बात झगड़े तक पहुंच गई। उसके भाई और उसके परिवार क लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हाथ-पैर में फेक्चर हुआ जिससे उसका एक हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि उसका टेम्पो भी तोड़ दिया जो क्षतिग्रस्त हालत में हरीपुर में ही पड़ा है। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर घायल की पत्नी ओर परिवार के लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।