पाली में एक 18 साल के युवक की बाइट को डंपर ने टक्कर मार दी। यूवर जमीन पर गिरा तो उसके ऊपर डंपर का टायर चढ़ गया। युवक की गंभीर हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गुड़ा एंदला थाने के गुंदोज चौकी प्रभारी समुंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया- गुंदोज निवासी 18 साल का भानू पुत्र छगनलाल मालवीय रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से जा रहा था। इस दौरान गुंदोज बस स्टैंड के पास उसकी बाइक को साइड से डम्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी कई पसलियां टूट गई। मौके पर मौजूद लोग उसे गुंदोज से पाली लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वन-वे के कारण हुई टक्कर जानकारी के अनुसार गुंदोज गांव में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। एक तरफ का रास्ता बंद है और दूसरी तरफ के रास्ते से ही आना-जाना होता है। जिसके कारण ये हादसा हुआ। मृतक युवक ने पढ़ाई छोड़ रखी है और फोटोग्राफी का काम गुंदोज में एक स्टूडियो पर सीख रहा था।