बांसवाड़ा जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई है। जिले में 549 सरपंच और 4,515 वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया गया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत सरपंच पदों में प्रतिनिधित्व मिलेगा। जिले में कुल 12,74,482 मतदाता हैं, जिनमें 6,39,104 पुरुष, 6,35,371 महिलाएं और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता घाटोल पंचायत समिति में हैं। पढ़िए … पंचायत समिति वार ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति बांसवाड़ा पंचायत समिति - 53 ग्राम पंचायतें तलवाड़ा पंचायत समिति - 24 ग्राम पंचायतें आनंदपुरी पंचायत समिति - 30 ग्राम पंचायतें नाहरपुरा पंचायत समिति - 28 ग्राम पंचायतें गढ़ी पंचायत समिति - 40 ग्राम पंचायतें कुशलगढ़ पंचायत समिति - 44 ग्राम पंचायतें छोटी सरवा पंचायत समिति - 23 ग्राम पंचायतें सज्जनगढ़ पंचायत समिति - 30 ग्राम पंचायतें डूंगरा छोटा पंचायत समिति - 31 ग्राम पंचायतें अरथूना पंचायत समिति - 34 ग्राम पंचायतें सरेड़ी बड़ी पंचायत समिति - 22 ग्राम पंचायतें गांगड़तलाई पंचायत समिति - 39 ग्राम पंचायतें बागीदौरा पंचायत समिति - 36 ग्राम पंचायतें गनोड़ा पंचायत समिति - 26 ग्राम पंचायतें घाटोल पंचायत समिति - 60 ग्राम पंचायतें