उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। वहीं दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हुई। दूसरे चरण की छह पंचायत समितियों में चुनाव होगा। द्वितीय चरण के तहत जिले की 6 पंचायत समितियों बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव के 96 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग होंगी। जिले की सुलाव पंचायत समिति में 2, गोगुंदा में 4, बड़गांव में 6, कोटड़ा में 2, देवला में 4 नामांकन वापस लिए गए। अब 248 प्रत्याशी मैदान में दूसरे चरण के चुनावों के लिए सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत कुल 18 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए तो कुल 104 नामांकन खारिज हुए। इस प्रकार दूसरे चरण में अब कुल 248 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे। किस पंचायत समिति में कितने नामांकन उठाए तीसरे चरण में चार नामांकन आए वहीं जिले में तीसरे चरण में नयागांव, कल्याणपुर, खेरवाड़ा तथा ऋषभदेव पंचायत समिति में आयोजित होने वाले चुनावों के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी की गई। नामांकन के पहले दिन सोमवार को 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किये गए। इसमें नयागांव में 3 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 3 नामांकन, कल्याणपुर में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। खेरवाड़ा तथा ऋषभदेव पंचायत समिति में सोमवार को कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।