पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 11 अक्टूबर से जिला कलेक्ट्रेट से एप्लिकेशन ले सकेंगे। कलेक्ट्रेट के रूम नंबर 234 से नॉमिनेशन फॉर्म ले सकेंगे और सिक्योरिटी जमा कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने दल का गठन किया है, जो दावेदारी की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। दावेदारों के लिए दल गठित प्रत्याशियों को देंगे जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए पंचायत समिति स्तर पर 10 अक्टूबर को प्रत्याशी प्रबोधन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को नामांकन प्रक्रिया, पात्रता एवं योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा किन परिस्थितियों में नामांकन पत्र निरस्त हो सकता है, सहित चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।, ताकि पूरी जानकारी के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकें।