सवाई माधोपुर| अग्रवाल समाज मानटाउन द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल समाज भवन, मानटाउन में सांस्कृतिक कार्यक्रम (युगल, समूह नृत्य व नृत्य-नाटिका) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिका वर्ग (कक्षा 9 से ऊपर) एवं महिला वर्ग ने भाग लिया। इस दौरान 80 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। बालिकाओं और महिलाओं ने राजस्थानी, बॉलीवुड एवं भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य व नृत्य-नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों ने सभी 80 से अधिक प्रतिभागियों को मंच पर बुलाया। उन्हें सांत्वना पुरस्कार दिए। आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष मधु गोयल (जड़ावता), उपाध्यक्ष मीनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष मधु गोयल (गिफ्ट), मंत्री मनीषा अग्रवाल, एवं मधु गोयल (टैन्ट) का विशेष योगदान रहा। संरक्षक सपना गोयल ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बालिकाओं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं अगली पीढ़ी तक पहुंचती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपसभापति एवं महिला मंडल सदस्य माया गोयल रहीं। अन्य अतिथि सुशीला गोयल, शकुंतला देवी व मीरा गोयल रहीं। उनका माला पहनाकर और स्मृति-चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंत्री पार्वती गुप्ता, प्रीति बंसल, रानी गर्ग, अनिता गुप्ता, माया गोयल, सुनीता जैन, अनिता गर्ग सहित महिला मंडल व समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। अध्यक्ष मधु गोयल जड़ावता ने सबका आभार व्यक्त किया।