पावटा के राजकीय कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचार्य राजीश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राचार्य ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने को कहा। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और राष्ट्र के लिए योगदान को भी याद किया गया। प्राचार्य ने शास्त्रीजी के सरल जीवन, ईमानदारी व देशभक्ति पर प्रकाश डाला, 'जय जवान, जय किसान' नारे का महत्व भी बताया। लेखाधिकारी नवनीत गौड़ ने स्वच्छता, अहिंसा और देशभक्ति पर विचार रखे। कार्यक्रम के आखिर में प्राचार्य व संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इस मौके पर संकाय सदस्य राजेंद्र वर्मा, पवनजु यादव, डॉ. मोहन खान, डॉ. शिवशंकर सैन, डॉ. रामावतार आर्य, डॉ. अशोक यादव, बहुलाल मीणा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।