जेएलएन मार्ग पर प्रस्तावित एलिवेटेड के प्लान को जनता ने नकार दिया है। भास्कर द्वारा जेएलएन मार्ग पर एलिवेटेड, यू-टर्न और लूप बनाने को लेकर करवाए गए सर्वे में लोगों का कहना है कि इससे जेएलएन की स्काईलाइन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 72.3% लोगों ने जेएलएन पर ट्रैफिक जाम की परेशानी दूर करने के लिए एलिवेटेड की बजाय प्रमुख चौराहों पर अंडरपास प्रोजेक्ट को बेहतर विकल्प बताया। 'एलिवेटेड बनाने से जेएलएन की खूबसूरती, चौड़ाई और स्काईलाइन पर नकारात्मक असर पड़ेगा'—इस सवाल को 39.8% ने बिल्कुल सही बताया। जेएलएन पर 9 में से 3 चौराहों पर ही सबसे ज्यादा जाम जवाहर सर्किल से रामनिवास बाग तक करीब 7.5 किमी लंबाई में दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने सिग्नल फ्री करने का प्लान तैयार किया है। इसमें एसएमएस अस्पताल से राजस्थान विवि तक 1.5 किमी तक एलिवेटेड और ओटीएस पर एमएनआईटी के सामने से यू-टर्न की प्लानिंग है। इस प्रोजेक्ट की प्लानिंग के बाद जेएलएन मार्ग की खूबसूरती बिगड़ने पर चर्चाएं शुरू हो गईं, जबकि इस पूरे रोड पर जाम की परेशानी ज्यादा है।