फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे पर जांबा पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा जांबा चौराहे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक व्यक्ति सड़क किनारे बैठा था। तभी जांबा गांव की तरफ से आ रहे एक डंपर का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर फलोदी थाने से एएसआई घेवर राम और हेड कॉन्स्टेबल ललित पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस को मृतक की जेब से लिखमाराम पुत्र पूनम राम निवासी खिलेरिया, बीकानेर का आधार कार्ड मिला है।