फलोदी में शुक्रवार को पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद और ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम हुआ। इसमें जयपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। जिले के सरपंचों और प्रशासकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, विधायक पब्बाराम बिश्नोई और नगरपरिषद सभापति मेघराज कल्ला ने सरपंचों का स्वागत कर शुभकामना संदेश और प्रशस्ति-पत्र दिए। इसके बाद जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में 50 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। कलेक्टर सिंह और विधायक बिश्नोई ने पत्र दिए और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। विधायक बिश्नोई ने युवाओं को निष्ठा से काम करने और बेहतर सेवाएं देने को कहा। एसीईओ गौतम चौधरी, डॉ. भागीरथ सोनी और डॉ. अंजुला आसदेवा समेत अधिकारी मौजूद रहे।