फलोदी नगरपरिषद में वोटो की गिनती पूरी हो गई है। कुल 40 वार्डों में से बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता है। भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं कांग्रेस को 13 और निर्दलियों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। वार्ड 8 में भाजपा की शिवानी ने कांग्रेस की अंजली को 545 वोटों के भारी अंतर से हराया। सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 4 में रहा,जहां कांग्रेस के अख्तर हुसैन ने भाजपा के धनराज को मात्र 5 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं वार्ड 7 से पूर्व सभापति को हार का सामना करना पड़ा है। फलोदी नगरपरिषद चुनाव परिणाम देखें आपके वार्ड के विजेता पार्षद फलोदी में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 86.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चेयरमैन या सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।