बारां| अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता ने बारां जिले में जिला पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया ह​ै। जिसमें पीयूष गर्ग को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भानू कुमार पोरवाल को युवा टीम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। नवगठित टीम में पूर्व जिलाध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल को तीनों घटकों का जिला संरक्षक बनाया गया। उन्हें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया। यशभानु कुमार जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। अशोक कुमार बंसल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी।