भरतपुर। स्वास्थ्य मंदिर आश्रम महाराजसर में ग्रीन भरतपुर क्लीन भरतपुर अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। अहमदाबाद के उद्योगपति विकास चौधरी ने आश्रम परिसर में 20 से अधिक पौधे लगाए, जिनमें पीपल, बरगद और कचनार सहित अन्य प्रजातियां शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान विकास चौधरी ने कहा कि भरतपुर में पेड़ों की जरूरत बहुत अधिक है और स्थानीय जलवायु को देखते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण होना चाहिए। उनका कहना था कि जितने अधिक पेड़ होंगे, उतनी ही हरियाली बढ़ेगी और शहर का पर्यावरण बेहतर होगा।