रामगढ़ पचवारा | नगर पालिका रामगढ़ पचवारा में बुधवार को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चुनावी चौपाल संवाद एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईओ सुनील सोयल ने बताया कि कार्यक्रम में युवा, विद्यार्थी, महिला कर्मचारी, दिव्यांगजन, स्वयंसेवक तथा आमजन ने सहभागिता की। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। सभी ने चुनाव में बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वयं मतदान करने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे।