पूर्णिमा ग्रुप की ओर से शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘कलानिधि–2026’ आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में पीसीई व पीआईईटी के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को पेरेंट्स की मौजूदगी में गोल्ड, सिल्वर मेडल व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा समारोह के मुख्य अतिथि और गार्टनर के सीनियर डायरेक्टर एनालिस्ट दीपक सेठ विशिष्ट अतिथि थे। इन्होंने पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर जनरल एमकेएम शाह, पीसीई के डायरेक्टर डॉ. महेश बुंदेले, वाइस प्रिंसिपल डॉ. पंकज धेमला, पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल और पूर्णिमा ग्रुप के एमडी आर्किटेक्ट राहुल सिंघी के साथ स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। पीसीई की भूमि खंडेलवाल व पीआईईटी के रूपल बोथरा को शांति देवी मेमोरियल स्कॉलरशिप के तौर पर ई लर्निंग गैजेट, इमशा खान व मानसी शर्मा को बसंत कंवर सेठ मेमोरियल अवार्ड, रवि कुमार, अनुष्का पाटीदार, ध्रुव जैन व नेहा अग्रवाल को श्री अरुण चंद्र सिंघी मेमोरियल अवार्ड, अनुष्का पाटीदार को अनुश्री गोपालिया मेमोरियल अवार्ड, पीसीई की देवांशी सिखवाल, अभिनव अरोड़ा, सन्नी शर्मा, तनिषा महावर, दिया सिंह, नितिन जैन, सिद्धी शुक्ला व निहाल गुप्ता के साथ—साथ पीआईईटी के अमन जैन, नेहल जैन, गौरी सिंघल, हिमांशु गहलोत, पीयुष खंडेलवाल, हर्षिता शर्मा, गौरांग शर्मा व विशाखा गोरानी को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इनके अलावा आउटस्टेंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन, फाइनल ईयर प्रोजेक्ट, रिचर्स एंड इनोवेशन, नॉन फाइनल ईयर प्रोजेक्ट, बेस्ट कल्चरल व अटेंडेंस अवार्ड, स्पोर्ट्स पर्सन व स्टेलर स्टूडेंट अवार्ड तथा कोडर, एंटरप्रेन्योर व इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान स्टूडेंट्स की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।