बारां जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को किशनगंज ब्लॉक के सिगरी आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण से भरपूर भोजन बनाने के तरीके बताए गए। उन्हें घर में मौजूद स्थानीय चीजों से पौष्टिक खाना बनाने की विधि समझाई गई। महिलाओं को हैंड वॉशिंग के महत्व, साफ-सफाई रखने और समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा लोधा, सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट के मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र, फील्ड कोऑर्डिनेटर ठाकुर लाल कोली और सिकंदर रावत मौजूद थे। इनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।