प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के दवा स्टोर में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में तेजी पकड़ ली। इसमें लाखों रुपए की दवाएं और मेडिकल सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सब फायर ऑफिसर सावन चनाल ने बताया कि आग की असली वजह जानने के लिए जांच चल रही है। इस घटना से अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और सप्लाई पर कुछ समय के लिए असर पड़ने की आशंका है, जिससे मरीजों को परेशानी हो सकती है।