प्रतापगढ़ में नाली में ढाई-तीन महीने का भ्रूण मिला है। मोहल्ले के लोगों ने नाली के पास खून पड़ा हुआ देखा, इस पर जब लोग पास में पहुंचे तो भ्रूण नाली में पड़ा हुआ था। भ्रूण के आस-पास कुत्ते भी घूम रहे थे, जिन्हें भगाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मामला शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन के पास शुक्रवार सवेरे का है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीम 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। नाली में पड़ा था भ्रूण कोतवाली थानाधिकारी शंभू सिंह ने बताया- सुबह सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भ्रूण नाली में पड़ा हुआ है। इस पर मौके पर पहुंचे भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो पुलिस को बुलाया मोहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सवेरे कुछ लोग सामुदायिक भवन के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान भवन के पास वाली नाली के ऊपर खून पड़ा हुआ नजर आया। इसके आस-पास कुत्ते भी मंडरा रहे थे। मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और कुत्तों को हटाया तो नाली में भ्रूण पड़ा हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी ने बताया- भ्रूण करीब ढाई से तीन महीने का है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि भ्रूण कौन और किन हालात में यहां छोड़कर गया।