प्रतापगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। गांधी चौराहे पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर यह आयोजन किया। प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी विचारकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। उन्होंने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी को भी याद किया गया। अहिंसा के विचारों को अपनाने का आह्लान महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के जिला सह संयोजक मोहित भावसार ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने देश को नई दिशा दी। शास्त्रीजी का जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भी प्रेरणादायक है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने बताया कि यह दिन सिर्फ याद करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लेने का है।