प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां सबसे ज्यादा सीट 20 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के 17 प्रत्याशी जीते हैं। 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों के हाथ में नगर परिषद के सभापति पद की चाबी है। बता दें कि चेयरमैन या सभापति का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां देखें अपने वार्ड के पार्षद अरनोद में बीजेपी का बोर्ड जिले की अरनोद नगरपालिका में बीजेपी को बोर्ड बनाने के लिए बहुमत मिल चुका है। बीजेपी ने 20 में से कुल 14 वार्ड जीते हैं। वहीं कांग्रेस ने 4 वार्ड जीते हैं। जबकि दो वार्ड में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।