प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत एनडीपीएस एक्ट में एक साल से फरार मोहम्मद निजाम अजमेरी को गिरफ्तार किया है। उस पर 3 हजार रुपए का इनाम था। आरोपी 55.85 ग्राम अवैध एमडी के परिवहन से जुड़े मामले में शामिल था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ा। मामला 18 जनवरी का है। हथुनिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 55.85 ग्राम एमडी और एक बाइक जब्त की थी। इस मामले में हथुनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जांच में मंदसौर निवासी मोहम्मद निजाम अजमेरी का नाम सामने आया। तलाश के बावजूद वह नहीं मिला, तो उस पर 3 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में उसने अब्दुल हुसैन को एमडी देने की बात कबूली। मामले की आगे की जांच जारी है।