प्रतापगढ़ में पुलिस ने 687 ग्राम एमडी (एमडीएमए) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 61 हजार रुपए है। परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया गया है। पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश हथुनिया थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह टीम के साथ मचलाना घाटी में नाकाबंदी कर रहे थे। मंदसौर की तरफ से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक जगदीश कुमार (20) पुत्र कालूराम जाट, निवासी कापराऊ, बाड़मेर निकला। पीछे बैठे युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश (20) पुत्र पाबूराम जाट, निवासी गालाबेरी, बाड़मेर बताया। तलाश के दौरान मिला एमडी ड्रग तलाशी में जगदीश की जेब से 334 ग्राम और ओमप्रकाश की जेब से 353 ग्राम एमडी मिली। कुल 687 ग्राम एमडी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर हुई।