सवाई माधोपुर| विकसित भारत जन सेवा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चिकित्सालयों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान दिवस के अवसर पर आमजन ने रक्तदान किया। जिले में 7 पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिले में जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, सी.पी. हॉस्पिटल गंगापुर सिटी, रणथम्भौर ब्लड सेंटर सवाई माधोपुर, रिद्धि सिद्धि ब्लड सेंटर जीवन सर्जिकल हॉस्पिटल मे आयोजन किया गया।