रायपुर निवासी डॉ. महेंद्र शर्मा की पुत्रवधू, डॉ. अनुपम शर्मा की पत्नी डॉ. हीरल जोशी को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में होने वाले लत और मनोरोग विज्ञान के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ता के रूप में बुलाया है। दो दिन का यह सम्मेलन 28 और 29 सितंबर को बुडापेस्ट में होगा। इसमें अलग-अलग देशों के मनोरोग विज्ञान और नशे की लत के क्षेत्र के विशेषज्ञ, शोधकर्ता शामिल होंगे। आयोजकों ने डॉ. हीरल जोशी को भेजे आमंत्रण पत्र में उनके शोध कार्य में रुचि जताई है। उन्हें सम्मेलन में शामिल होकर शोध और विचार रखने को कहा है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेषज्ञों के बीच शोध और विषय से जुड़े विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इस साल सम्मेलन की मुख्य थीम ‘फ्रॉम स्ट्रगल टू स्ट्रेंथ: एडवांसेज इन साइकियाट्री एंड एडिक्शन केयर’ रखी है। मतलब ‘संघर्ष से ताकत तक: मनोरोग विज्ञान और लत की देखभाल में प्रगति’। सम्मेलन में मनोरोग विज्ञान, नशे की लत, उसके उपचार, देखभाल से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। शोध, नई पद्धतियों, इस क्षेत्र की प्रगति पर भी सत्र होंगे। आयोजकों ने डॉ. हीरल जोशी के शोध को देखते हुए उन्हें वक्ता बनाया है। वे अपने शोध से जुड़े विषय पर विशेषज्ञों के सामने निष्कर्ष रखेंगी। अलग-अलग देशों के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा। मनोरोग और लत से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी।