राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कार्रवाई करीलकी रोड पर डेयरी के पास की गई। थानाधिकारी वीरसिंह ने बताया कि पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर करीलकी रोड पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी धौलपुर में रह रहे थे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग (22) निवासी गुमानपुर, प्रिन्स राना (19) और लक्की राना (19) निवासी लालौनी हार के रूप में हुई है।