हरियाणा के नारनौल की रहने वाली राजस्थान पुलिस की DSP अंजू यादव ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक वकील को थप्पड़ मार दिया। शनिवार शाम हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। वकीलों ने सड़क जाम कर DSP को सस्पेंड करने और कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ने पर अंजू यादव ने रविवार को उसी वकील के साथ बैठकर वीडियो जारी कर माफी मांगी। वकीलों से विवाद के दौरान DSP अंजू यादव का सोशल मीडिया पर किया गया एक कमेंट भी चर्चा में आया। एक यूजर ने लिखा, ‘वकील को मारकर उड़ता तीर ले लिया।’ इस पर अंजू यादव ने जवाब दिया, ‘आदत है उड़ता तीर लेने की, दम रखते हैं उतना।’ हालांकि, बाद में उन्होंने इस कमेंट के लिए भी माफी मांग ली। अंजू यादव मूल रूप से नारनौल के धौलेड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी राजस्थान के अलवर जिले की बहरोड़ तहसील के गांव गंडाला में हुई थी। पिछले साल ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें फील्ड ड्यूटी मिली थी। फिलहाल वह अजमेर जिले के किशनगढ़ में सीओ ट्रैफिक के पद पर तैनात हैं। अब जानिए, कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद... अब पढ़िए अंजू के DSP बनने तक की कहानी...