राजस्थान के बिजली विभाग में 2005 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई थी। अब इसे 6 दिन बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। भर्ती में जूनियर इंजीनियर-1, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-2 के पद शामिल हैं। वेबसाइट से कर सकेंगे आवेदन अभ्यर्थी बिजली विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त की रात 12 बजे बंद हो जाएगी। 31 अगस्त के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी बाकी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।