राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों के परिषद और 104 पंचायत समितियों में सदस्यों के नामांकन चल रहे हैं। सोमवार को बाड़मेर जिले में कांग्रेस से मंत्री रहे गफूर अहमद ने जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड-15 से नामांकन किया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं प्रभा चौधरी ने वार्ड-10 से जिला परिषद सदस्य के लिए बीजेपी से नामांकन किया है। वहीं, उदयपुर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नैतिकता खो दी है। आज ही उदयपुर के कोटड़ा में हमारे दो प्रत्याशियों को धमकी दी है कि नामांकन भरा तो मार देंगे। ये लोग मतदाताओं को डरा रहे हैं। इधर, बीजेपी ने पंचायत चुनाव के पहले फेज के 16 में से 12 जिलों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर के जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के नाम फाइनल किए। कोटा में भाजपा से पति-पत्नी, पिता-पुत्र और दो भाइयों ने भरे नॉमिनेशन कोटा में जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड 6 में भाजपा से भूपेंद्र और उनकी पत्नी टीना कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 8 से भाजपा के शंभू सिंह शक्तावत और उनके बेटे जयदीप ने पर्चा भरा। वहीं वार्ड 9 से भाजपा के अजय कुमार और उनके भाई कुशाल कुमार ने नामांकन फॉर्म भरा। … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…