नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भरतपुर जिले से है। यहां बयान से भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. भाजपा के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की हत्या कर दी गई। हमले में उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर घायल हो गए। अतर सिंह को गंभीर हालत में रविवार रात 11:30 बजे SMS हॉस्पिटल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व मंत्री ने जिला परिषद सदस्य के लिए भरा नामांकन बाड़मेर जिले में कांग्रेस से मंत्री रहे गफूर अहमद ने जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड-15 से नामांकन भरा है। राजस्थान यूनिवर्सिटी की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं प्रभा चौधरी ने वार्ड-10 से जिला परिषद सदस्य के लिए बीजेपी से नामांकन किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. पार्क ग्रुप के 3 हॉस्पिटलों में इनकम टैक्स की रेड राजस्थान में आयकर विभाग की टीमों ने तीन हॉस्पिटल पर सोमवार सुबह छापेमारी की। पार्क ग्रुप के जयपुर, झुंझुनूं और बहरोड़ में हॉस्पिटल में रेड की गई। इनकम टैक्स सूत्रों के मुताबिक, पार्क ग्रुप के हॉस्पिटलों से 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 4. ससुरालवालों से परेशान युवक ने किया सुसाइड जयपुर में ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे ससुराल वाले हैं। मेरे घरवालों को परेशान कर रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं। मेरे परिवार वालों को न्याय मिले। पूरी खबर पढ़ें 5. कार की टक्कर से 15 फीट उछला बाइक सवार, मौत श्रीगंगानगर में पदमपुर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक 15 फीट तक हवा में उछल गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार में बैठे 4 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. कोचिंग में टीचर ने स्टूडेंट की गर्दन पकड़कर पीटा डीडवाना-कुचामन में कोचिंग क्लास में स्टूडेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। जागृति क्लासेज में टीचर ने स्टूडेंट को थप्पड़-घूंसे मारने के साथ जूते से पीटा। स्टूडेंट 6 महीने से हॉस्टल में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने स्टूडेंट की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. मेयर बोलीं- आजकल कुत्तों से ज्यादा इंसान काट रहे कोटा में राष्ट्रीय दशहरा मेले को लेकर संभागीय आयुक्त ऑफिस में बैठक हुई। डिप्टी मेयर ने आवारा कुत्तों का मुद्दा उठाते हुए कहा- आजकल लोगों को कुत्ते बहुत काट रहे हैं, उनका भी देखना पड़ेगा। इस पर मेयर ने हंसते हुए कहा- आजकल लोग ज्यादा काटते हैं, बेचारे कुत्तों की कहां औकात? पूरी खबर पढ़ें 8. बेकाबू थार ने 50 मीटर तक लोहे की रेलिंग तोड़ी राजसमंद में उदयपुर-गोमती फोरलेन हाईवे पर टायर फटने से तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। थार लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी। हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि अंदर बैठे तीनों लोग बच गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. स्विट्जरलैंड में कालबेलिया डांस ने बिखेरी चमक स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित ‘फोयर दु वले महोत्सव’ में धोद-ग्रुप ऑफ राजस्थान ने राजस्थानी लोक संगीत, कालबेलिया डांस की अनूठी छाप छोड़ी। 66 सालों के इतिहास में पहली बार भारत को ‘अतिथि राष्ट्र’ बनने का गौरव भी मिला। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. पंचायत चुनाव के पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले फेज के लिए नामांकन का 13 अक्टूबर को आखिरी दिन है। पहले फेज में 22 अक्टूबर को 16 जिला परिषदों के सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए चुनाव होंगे।