नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर जिले से है। यहां चौकड़ी गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई और 2 बहनों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. जोधपुर में CJP के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा
जोधपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम के दौरान ABVP और भाजयुमो के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता ने CJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. टीचर ने छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डाला, परिजनों ने पीटा
अलवर जिले के सरकारी स्कूल में टीचर पर छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डालने का आरोप लगा है। 5 दिन पहले हुई घटना से गुस्साए छात्रा के परिजनों ने टीचर की पिटाई कर दी। वहीं एक दूसरे मामले में छात्राओं के साथ बांध में नहाने वाले प्रिंसिपल को विभाग ने सस्पेंड कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को सड़क पर पटककर नोचा
कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर कई जगह नोच लिया। बच्ची अकेले ही गली में जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की कलाई, पीठ और सिर सहित कई जगह काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने कुत्ते को भगाया। पूरी खबर पढ़ें 4. भाई डूबा, बचाने गई 2 बहनों की भी मौत
जोधपुर जिले में चौकड़ी गांव के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई और 2 बहनों की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर से खेत में गए थे। यहां छोटे भाई प्यास लगी और वह पानी पीने डिग्गी के पास गया। पैर फिसलने से वह डूब गया। उसे बचाने गई 2 चचेरी बहनें भी डूब गई। पूरी खबर पढ़ें 5. हॉस्पिटल में तोड़फोड़, डॉक्टर-नर्सिंगकर्मियों से गाली-गलौज
बाड़मेर में सांस लेने में परेशानी होने पर मरीज को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे 4 युवकों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद मरीज को सामान्य बताया तो युवकों ने रेफर करने की मांग की। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों से गाली-गलौज की और के इमरजेंसी वार्ड के गेट के कांच तोड़ दिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सरकारी अधिकारी ने नशे में दौड़ाई कार
जयपुर में सरकारी अधिकारी ने नशे में कार दौड़ाई और एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार को भगाकर ले गया। इस दौरान 2-3 जगह राहगीर चपेट में आने से बच गए। कार मालिक ने 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा तो वह नशे में था। शिकायत देने पर पुलिस ने कहा- बेचारा ट्रांसफर होने से परेशान है। पूरी खबर पढ़ें 7. बेटे-बहू के सिलेक्शन के आरोपों पर डोटासरा का जवाब
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने पहली बार अपने बेटे और बहू के चयन को लेकर लगने वाले 'सेटिंग' के आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- लोग आज भी कहते हैं कि दोनों का चयन सेटिंग से हुआ, लेकिन किसी के पेट में मरोड़ मिटाने के लिए कब तक चूर्ण खरीदकर देते रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. खाना बनाने को लेकर विवाद, महिला फंदे से लटकी
कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी और 6 साल का बेटा भी है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. पति-पत्नी की गठजोड़े में निकाली अंतिम यात्रा
जालोर के भवराणी गांव में 64 साल तक साथ रहे बुजुर्ग पति-पत्नी की अंतिम यात्रा भी साथ निकली। 90 साल की पुनी देवी की मौत के डेढ़ घंटे बाद पति दरगाराम प्रजापत ने भी प्राण त्याग दिए। परिजन दोनों की अर्थियों को गठजोड़े में बांधकर श्मशान घाट ले गए, जहां एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. निकाय चुनावों को लेकर होगी बैठक
जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक होगी।