नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा कल प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा शनिवार को होने जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग जाएगी और तबादलों पर पाबंदी लग जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2. रिश्वत के 1 करोड़ रुपए 'ऊपर' देने वाला था ASP उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार SOG के ASP मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को लेकर नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार- ACB के अफसरों के हाथ एक रिकॉर्डिंग लगी है, जिसमें दलाल ने कहा था- 2 करोड़ की रिश्वत में से 1 करोड़ रुपए ऊपर तक जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 3. नई मेयर से नाराज होकर निकले वन मंत्री संजय शर्मा अलवर में नगर निगम मेयर चुनाव के 10 दिन बाद ही वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और मेयर के बीच की नाराजगी नजर आई। संजय शर्मा नगर निगम पहुंचे थे, लेकिन प्रोटोकॉल में मेयर और कमिश्नर नहीं दिखे। दावा किया जा रहा है कि इसी कारण वो नाराज हो गए थे और चले गए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व मंत्री बोले- कांग्रेस को अलविदा कहने में ही भलाई पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। विश्वेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा- दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है। मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं। पूरी खबर पढ़ें 5. 4 हजार लीटर नकली दूध पकड़ा, 2 गिरफ्तार धौलपुर में पुलिस ने नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 हजार लीटर दूध जब्त किया। गिरोह पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से नकली दूध तैयार कर रोजाना 12 से 20 हजार लीटर मिलावटी दूध 3 राज्यों की डेयरियों में सप्लाई करता था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. युवक की मौत पर प्रदर्शन, 4 किमी लंबा जाम लगा जयपुर में होटल में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी मां और परिवार की अन्य महिलाएं बजाज नगर थाने पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। कार्रवाई नहीं होने से नाराज वकीलों ने थाने में घुसकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने 1 घंटे तक टोंक रोड जाम कर दी। पूरी खबर पढ़ें 7. बदमाशों ने MR को सड़क पर गिराकर पीटा जयपुर में 5 बदमाशों ने एक फार्मा कंपनी के MR की बाइक को टक्कर मारकर बाइक गिराया और फिर डंडे-सरियों से हमलाकर बैग-मोबाइल छीनकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पूरी खबर पढ़ें 8. खाद संकट पर किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया बारां में डीएपी, यूरिया खाद की कमी और कालाबाजारी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। युवा नेता नरेश मीणा ने हजारों किसानों और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नरेश मीणा ने आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा करते हुए कहा- मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. एक्टर-एक्ट्रेस ने टाइगर सफारी की, भालू दिखा बॉलीवुड एक्टर इब्राहिम खान पटौदी और एक्ट्रेस पलक तिवारी ने शुक्रवार को रणथंभौर में टाइगर सफारी की। इस दौरान उनको टाइगर तो नहीं दिखा, लेकिन भालू की साइटिंग हुई। इब्राहिम ने रणथंभौर को बेहद खूबसूरत बताते हुए अपने पुराने अनुभव भी साझा किए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. जोधपुर एयरबेस पर तरंगशक्ति युद्धाभ्यास-2026 जोधपुर एयरबेस पर तरंगशक्ति युद्धाभ्यास-2026 में 3 अक्टूबर को भारत समेत 8 देशों की वायुसेनाओं के फाइटर जेट्स शामिल होंगे। इस दौरान आसमान में हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलेंगे।