अजमेर जिले के पास सावर के पास राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ऊंदरी में शराब पीकर आने वाले टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। निलंबन काल के दौरान टीचर भीवाराम मीणा (लेवल-1) का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीसांगन रहेगा। मामला 19 अगस्त का है। शिक्षा विभाग ने मामले के 5 दिन बाद 24 अगस्त को कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि उंदरी, ब्लॉक सावर में कार्यरत अध्यापक लेवल-1 भीवराम मीणा गत दिनों शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। उसने इतनी शराब पी रखी थी कि उसका पैदल चलना मुश्किल था। क्लास रूम तक भी नहीं पहुंचा और ग्राउंड पर लेटा रहा। इसका दुष्प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ने के कारण जांच के बाद कार्रवाई करते हुए मीणा को निलंबित कर दिया गया है। देखें-मामले से जुड़ी PHOTO'S… --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, ग्राउंड में लेट गया, VIDEO:27 साल से एक ही स्कूल में थी पोस्टिंग; अब पंचायत मुख्यालय पर लगाया