राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 16 अक्टूबर तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही यहां फसलों के नुकसान की आशंका जताई है। किसानों से फसलों को सुरक्षित जगह पर रखने की अपील भी की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी इलाकों में मौसम साफ रहा। पश्चिमी जिलों में फिर से गर्मी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। मौसम के बड़े अपडेट्स तेज हवा के साथ गिर सकते हैं ओले: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और इनके आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। इसलिए किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई। 16 अक्टूबर तक रहेगा सिस्टम का असर: नए वेदर सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में 16 अक्टूबर तक मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इन एरिया में भी 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। दिन में गर्मी बढ़ी, रात में हल्की ठंडक: अक्टूबर में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान अब भी 38 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। यहां दिन का पारा 39.6 डिग्री के करीब रहा। हालांकि, रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। जयपुर में पारा चढ़ा, गर्मी कंट्रोल: राजधानी में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। शाम को ठंडक हो गई। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में 15 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आगे कैसा रहेगा मौसम