राजस्थान में गुरुवार को जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में बरसात हुई। जयपुर में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई। आदर्श नगर में पिंक स्क्वायर मॉल के सामने बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जाम लग गया। सीकर में भी 4 दिन बाद सुबह बरसात हुई। अजमेर शहर में शाम को मौसम बदला और तेज बारिश हुई। जिले के केकड़ी में 2 घंटे तक तेज बरसात हुई। इस दौरान निचले इलाकों में पानी भर गया। बूंदी जिले के कई इलाकों में बारिश से खेतों में कटी पड़ी उड़द और सोयाबीन की फसलें भीग गईं। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बारिश से बाजार में पानी भर गया। भरतपुर जिले के नदबई में भी शाम को तेज हवा के साथ बरसात हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। राजस्थान में मौसम की तस्वीर… प्रदेश में बारिश की स्थिति पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…