राजसमंद में सावन माह के अंतिम सोमवार को श्री निंबोड़ा भेरुनाथ बावजी ट्रस्ट की ओर से पहली बार कावड़ यात्रा निकाली गई। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए रखी गई यह यात्रा राजनगर के मानक चैक स्थित चौमुखा महादेव मंदिर परिसर से रवाना हुई। यात्रा में आदि योगी की प्रतिमा शामिल रही और 6 डीजे पर शिवभक्ति के गीत बजाए गए। यात्रा अलग-अलग रास्तों से होकर श्री निंबोड़ा भेरुनाथ बावजी मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और इसके बाद महाप्रसादी होगी। चौमुखा महादेव मंदिर से रवाना हुई यात्रा कावड़ यात्रा राजनगर के मानक चैक स्थित चौमुखा महादेव मंदिर परिसर से रवाना हुई। श्री निंबोड़ा भेरुनाथ बावजी ट्रस्ट की ओर से पहली बार महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए कावड़ यात्रा रखी गई। कावड़ यात्रा में आदि योगी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं 6 डीजे पर शिवभक्ति का संगीत बजाया गया। इन रास्तों से होकर गुजरेगी यात्रा कावड़ यात्रा मानक चैक से रवाना होकर मालीवाड़ा स्थित भोलेनाथ मंदिर, नायकवाड़ी, दानी चबूतरा, सदर बाजार, कबूतर खाना और पुराने बस स्टैंड से होते हुए सेवाली हाईवे कट पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा सर्विस रोड, भगवानदा मोड़ और मोरचना नहर के किनारे से होकर बोरज का खेड़ा गांव पहुंचेगी। यहां से कावड़ यात्रा श्री निंबोड़ा भेरुनाथ बावजी मंदिर परिसर पहुंचेगी और संपन्न होगी। भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से श्री निंबोड़ा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी रखी गई है।