राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजसमंद में शुरू हो चुकी है। कुल 5 राउंड में होने वाली मतगणना के पहले राउंड में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। 45 वार्डों में से भाजपा ने 27 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी 14 वार्डों में विजयी रहे, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वहीं, नाथद्वारा नगरपालिका के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। भाजपा ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी 19 वार्डों में विजयी रहे। वहीं 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। अब देखें राजसमंद नगर परिषद चुनाव का लाइव रिजल्ट….