राजसमंद में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत राजसमंद जिले में प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन का अंतिम दिन था। जिला परिषद के 29 वार्डो के लिए 89 अभ्यर्थियों ने 92 नांमाकन पत्र भरे एवं पंचायत समिति सदस्य के 81 सदस्यों के लिए कुल 254 अभ्यर्थियों ने 269 नामांकन पत्र भरे। राजसमंद जिला परिषद के वार्ड 17 से भाजपा से कर्णवीर सिंह ने नामांकन भरा। पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण के अंतर्गत मंगलवार को आमेट, चारभुजा, देलवाड़ा, खमनोर एवं कुम्भलगढ़ पंचायत समितियों (पांचों) के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में आमेट पंचायत समिति में 49, चारभुजा में 42, देलवाड़ा में 53, खमनोर में 75 तथा कुम्भलगढ़ पंचायत समिति में 50 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रथम चरण की पांचों पंचायत समितियों के कुल 81 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 254 अभ्यर्थियों द्वारा 269 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
देखें नॉमिनेशन की तस्वीरें…
कुंभलगढ पंचायत समिति के 15 वार्डों में प्रत्याशियों ने नामांकन भरें। - वार्ड 1 (वरदड़ा-कलथाना) भाजपा से वरदा दास ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से पन्ना राम ने नामांकन भरा। - वार्ड 2 (पिपाणा-बारा) भाजपा से वगताराम भील और कांग्रेस से नारू भील और बाप पार्टी से तुलसीराम भील ने नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 3 (आंतरी-कड़ियां) भाजपा से लक्ष्मी भील और कांग्रेस से केसर देवी और बाप पार्टी से दलुबाई भील ने नामांकन भरा। - वार्ड 4 (ओड़ा-केसर) भाजपा से कनी बाई और कांग्रेस से सरिता देवी ने नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 5 (कनुजा-कुंचौली) भाजपा से मगनसिंह परमार और कांग्रेस से भंवर सिंह और बाप से कमलेश कुमार ने नामांकन भरा। - वार्ड 6 (बनोकड़ा-पासुन) भाजपा से कंकुबाई खरवड़ और कांग्रेस से टमुबाई और बाप से मंजू बाई ने नामांकन दाखिल किया। गीता का डमी नामांकन भी भरा गया। - वार्ड 7 (पीपला-उसर) भाजपा से मंजूबाई भील और कांग्रेस से रोड़ी बाई और बाप से अमरी बाई ने नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 8 (उसर-समीचा-कालिंजर) भाजपा से दिलीप सिंह झाला और कांग्रेस से लक्ष्मण गुर्जर ने नामांकन भरा। सज्जन सिंह और शंकरलाल गुर्जर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। जब की बाप पार्टी से आशुराम भील ने भरा , वही मदनलाल ने डमी नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 9 (मोर्चा-समीचा) भाजपा से दुर्गा कुंवर झाला और कांग्रेस से दुर्गा कुंवर ने नामांकन दाखिल किया। दुर्गा के नाम से डमी नामांकन भी भरा गया। कंचन कुंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 10 (तलादरी-हमीरपाल) भाजपा से हरीश सुथार और कांग्रेस से सत्यनारायण बाहेती ने नामांकन दाखिल किया। सौरभ बाहेती का डमी नामांकन भी जमा हुआ। वहीं किसन राम ने बाप पार्टी से भरा। - वार्ड 11 (काकरवा-दोवास) भाजपा से धन्नाराम भील और कांग्रेस से तुलसीराम भील ने नामांकन भरा। वहीं हज़ारी राम ने निर्दलीय भरा - वार्ड 12 (केलवाड़ा-गवार) भाजपा से रमेश मेघवाल और कांग्रेस से मांगीलाल मेघवाल ने नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 13 (बड़गांव-ओलादर) भाजपा से दलपत कुंवर झाला और कांग्रेस से मोहनी ने नामांकन भरा। जब की मोतीदेवी ने बाप पार्टी से भरा। - वार्ड 14 (मजेरा-ओलादर) भाजपा से बब्बर सिंह चदाना और कांग्रेस से मयंक जोशी ने नामांकन दाखिल किया। तेजराज कलाल आप से तो नाथूसिंह निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। - वार्ड 15 (गवार-कड़ियां) भाजपा से ब्रज कुंवर राणावत और कांग्रेस से पुष्पा कंवर ने नामांकन भरा। वहीं बाप पार्टी से धनकी ने भरा।