राजसमंद में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया 17 सितंबर को पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के वार्डों के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। वर्गवार आरक्षण किया जाएगा तय आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद, राजसमंद के सभागार में होगी। इस दौरान जिला परिषद के सदस्यों के साथ पंचायत समितियों के प्रधान और वार्ड के लिए वर्गवार आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से तय होगा। सभी अधिकारियों को दी गई जानकारी आरक्षण लॉटरी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिले के सभी विधायक और राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को भी सूचना दी गई है। लॉटरी के बाद पंचायतीराज चुनावों के लिए कई पदों और वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।